Site iconSite icon AR Live News

महिला सरपंच 3500 रूपए रिश्वत लेती गिरफ्तार

acb arrest lady sarpanch taking 3500 rs bribe in salumber udaipuracb arrest lady sarpanch taking 3500 rs bribe in salumber udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर की टीम ने शुक्रवार को सलूंबर पंचायत समिति क्षेत्र के उथरदा ग्राम सरपंच हीना बोड पत्नी पूनम चंद मीणा को 3500 रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। महिला सरपंच हीना बोड ने परिवादी को ग्राम शिविर में मिले पट्टे की रजिस्ट्री करवाने की एवज में 5000 रूपए रिश्वत मांगी थी।

एडि.एसपी उमेश ओझा ने बताया कि एसीबी टीम ने सलूंबर के उथरदा गांव सरपंच हीना बोड को उसके सेवानगर सेक्टर-4, हिरणमगरी स्थित घर पर 3500 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। परिवादी उरथदा निवासी वालचंद डांगी ने सरपंच हीना के खिलाफ एसीबी कार्यालय में शिकायत की थी।

जिसमें बताया था कि परिवादी को प्रधानमंत्री ग्राम शिविर में दिए गए पट्टे की रजिस्ट्री करने की एवज में सरपंच हीना बोड 5000 रूपए रिश्वत मांग रही है। हीना बोड ने परिवादी को रिश्वत राशि लेकर आज उसके हिरणमगरी स्थित घर पर ही बुला लिया। जहां एसीबी टीम भी पहुंच गयी। सरपंच हीना बोड ने जैसे ही परिवादी से रिश्वत के 3500 रूपए प्राप्त किए, एसीबी टीम ने सरपंच हीना को धर दबोचा।

एसीबी टीम : यह कार्यवाही एसीबी के पुलिस निरीक्षक हरिश्चन्द्र सिंह, हेडकांस्टेबल मुनीर मोहम्मद, कांस्टेबल निरमा, नंद किशोर पंड्या, टीकाराम, दिनेश कुमार और कनिष्ठ लिपिक लक्ष्मण सिंह की टीम ने की है।

Exit mobile version