उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। बीती रात उदयपुर में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रहा। चार दिन से न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहने से आमजन ठंड से प्रभावित नजर आ रहा है।
शीत लहर का असर बना रहने और रात का पारा कम होने से कई क्षेत्रों में खुली जगह पर सुबह के समय बर्फ जमी हुई भी नजर आ रही है। उदयपुर-उबेश्वर जी मार्ग पर स्थित मोरवानिया गांव में भी बीती रात खेतों में बर्फ जमी नजर आयी।
फरवरी के पहले सप्ताह तक रह सकता ठंड का असर
मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर जिले में 30 और 31 जनवरी को बादल छाए रहेंगे और कुछ जगह तेज हवा के साथ बारिश भी हो सकती है। उदयपुर में 31 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस से 8.0 डिग्र्री के बीच और अधिकतम 20.0 से 21.0 डिग्री के बीच रह सकता है। अब बारिश होने से उदयपुर में फरवरी के पहले सप्ताह तक भी ठंड का असर बना रह सकता है।
उदयपुर में न्यूनतम तापमान
- दिन : तापमान
- 27 जनवरी : 3.6 डिग्री सेल्सियस
- 26 जनवरी : 4.5
- 25 जनवरी : 4.5
- 24 जनवरी : 4.6
- 23 जनवरी : 8.4

