Site iconSite icon AR Live News

दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में महिलाओं ने एसपी को भेंट की चूड़ियां

women handed over bangles to udaipur sp over gangrape casewomen handed over bangles to udaipur sp over gangrape case

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश में हो रहीं दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में मंगलवार को उदयपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने एसपी मनोज कुमार को चूड़ियां भी भेंट की।

महिला मोर्चा की शहर जिलाध्यक्ष कविता जोशी के नेतृत्व में महिला मोर्चा ने कलेक्ट्री बाहर प्रदर्शन किया। प्रदेश में आए दिन हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर रोष जताते हुए राज्य सरकार से सख्त कारवाई की मांग की। महिला मोर्चा ने इस प्रकार की घटनाओं के लिए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की नाकामी को जिम्मेदार बताया।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा शहर जिला महामंत्री किरण जैन,महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष किरण तातेड़,विजय लक्ष्मी कुमावत,संतोष मीणा,सोनिका जैन और रूचिका चौधरी सहित महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ता मौजूद थी।

Exit mobile version