उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राज्य सरकार की पांबदी के बावजूद उदयपुर में चाइनीज मांझा की बिक्री और उपयोग जारी रहने पर जागरूक लोगों ने मंगलवार को कलेक्टर तारांचद मीणा और एसपी मनोज कुमार से भेंट कर इस मामले में सख्ती करने की मांग की।
विप्र फाउंडेशन के जोन 1 ए के प्रदेशाध्यक्ष केके शर्मा, पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष केशव व्यास और बडग़ांव सरपंच संजय शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधी मंडल ने कलेक्टर और एसपी को बताया कि चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर पूर्णतया प्रतिबंध के बावजूद उदयपुर शहर में कई दुकानों पर चाइनीज मांझे की बिक्री हो रही हैं। पतंगबाजी में चाइनीज मांझा उपयोग मेंं लेने से पक्षियों के घायल होने के साथ ही रास्ते चलता आम आदमी भी घायल हो रहा हैं।
पिछले दिनों सुखाडिय़ा सर्कल पर हुई घटना की जानकारी दी
प्रतिनिधी मंडल ने कलेक्टर और एसपी को बताया कि पिछले सप्ताह ही सुखाडिय़ा सर्कल पर चाइनीज मांंझे की चपेट में आने से बडग़ांव निवासी 33 वर्षीय युवक लोकेश पुत्र लक्ष्मण शर्मा घायल हो गया था। ऐसे में इस मामले में पुलिस और प्रशासन सख्ती करे। इस दौरान चाइनीज मांझे से घायल हुए लोकेश शर्मा के पिता लक्ष्मण शर्मा, बडग़ांव पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास, बडग़ांव उपसरपंच मीनाक्षी सुथार, पूर्व वार्ड पंच टीटू सुथार, मोहनलाल शर्मा, नरेंद्रसिंह गुहिल और खुशवंत व्यास सहित कई जागरूक नागरिक नागरिक मौजूद थे।

