Site iconSite icon AR Live News

शेयर बाजार में गिरावट का ट्रेंड जारी: निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपए डूब गए

share market crash investors lose nearly rs 8 lakh croreshare market crash investors lose nearly rs 8 lakh crore

एआर लाइव न्यूज। हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार (स्टॉक मार्केट) में बड़ी गिरावट आई। मिडिल ईस्ट देशों में जारी तनाव का घरेलू बाजार पर लगातार असर देखा जा रहा है। सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई का सेंसेक्स 1900 पॉइंट्स गिर कर 57164 पर रहा है। इस वजह से निवेशकों के 11 लाख करोड़ रुपए डूब गए। वहीं निफ्टी 422 अंकों से ज्यादा गिर गया। बीएसई पर नायका, जोमैटो और पेटीएम जैसी कंपनियों सहित 30 कंपनियों के शेयर लाल निशान में हैं।

14 अंक नीचे खुला था बाजार

सेंसेक्स आज 14 पॉइंट्स नीचे 59,023 पर खुला था और यही इसका पहले घंटे में ऊपरी स्तर भी था। इसका निचला स्तर 57,117 का था। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर्स गिरावट में हैं। सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर्स में एशियन पेंट्स, डॉ रेड्‌डी, विप्रो और एचसीएल टेक हैं। इनके साथ बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, टाइटन, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस भी गिरावट में हैं।

Exit mobile version