जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में आज सोमवार को 9480 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, यह आंकड़ा आज इसलिए भी कम है, क्यों कि बीते दिनों की तुलना में कोरोना सैंपलिंग और टेस्ट भी बहुत कम हुए हैं। प्रदेश में आज 23 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। जहां राज्य सहित जिलों में सैंपलिंग कम हुई है, वहीं संक्रमण दर लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में 22372 कोरोना सैंपल की जांच हुई, इसमें 9480 संक्रमित पाए गए हैं। इससे प्रदेश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 93502 हो गयी है।
प्रदेश में आज सर्वाधिक जयपुर में 2424, अलवर में 754, जोधपुर में 621, डूंगरपुर में 488, उदयपुर में 457 संक्रमित मिले हैं, वहीं जोधपुर में 5, जयपुर में 4, प्रतापगढ़ में 2, झालावाड़ में 2 और बीकानेर में 2 संक्रमितों की मौत हुई है। अजमेर, गंगानगर, जालोर, करौली, पाली, सीकर और टोंक में भी संक्रमितों ने दम तोड़ा है।
उदयपुर संभाग में भी बढ़ रहा संक्रमण
संभाग में आज सर्वाधिक डूंगरपुर में 488, उदयपुर में 457, चित्तौड़गढ़ में 394, बांसवाड़ा में 237, प्रतापगढ़ में 183 और राजसमंद में 118 संक्रमित मिले हैं। संभाग के प्रतापगढ़ जिले में आज दो संक्रमितों की मौत हुई है।
उदयपुर में आज 2059 लोगों की कोरोना जांच हुई, इसमें 457 पॉजिटिव मिले, ऐसे में जिले में संक्रमण दर 22 प्रतिशत रही है। इसमें शहरी क्षेत्र में 352 और ग्रामीण क्षेत्र में 105 संक्रमित हैं।

