Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर-रतलाम ट्रेन 5 फरवरी तक उदयपुर से चित्तौड़ तक ही चलेगी

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। पश्चिम रेलवे द्वारा निम्बाहेडा ” सी” केबिन पर दोहरीकरण कार्य के कारण 25 जनवरी से 5 फरवरी तक उदयपुर-चित्तौड़-रतलाम मार्ग पर रेल सेवाएं प्रभावित रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इस कार्य के कारण गाडी संख्या 19327 रतलाम-उदयपुर सिटी रेल सेवा 25 जनवरी से 5 फरवरी तक रतलाम के स्थान पर चित्तोडगढ स्टेशन से संचालित होगी। यानी यह रेलसेवा रतलाम-चित्तोडगढ स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इसी प्रकार गाडी संख्या 19328 उदयपुर सिटी-रतलाम रेल सेवा25 जनवरी से 5 फरवरी तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करने वाली रेल चित्तोडगढ स्टेशन तक संचालित होगी। यानी यह रेल चित्तोडगढ-रतलाम स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Exit mobile version