Site iconSite icon AR Live News

बजट सत्र से पहले संसद के 875 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, देश में आज 3 लाख से ज्यादा संक्रमित

875 parliamentary staff members had tested positive before budget session875 parliamentary staff members had tested positive before budget session

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। कोरोना की तीसरी लहर के बीच 31 जनवरी से शुरू हो जा रहे संसद के बजट सत्र से पहले ही 875 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 875 कर्मचारियों के अलावा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

संसद में सत्र से पहले 2847 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 875 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इधर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू हैदराबाद में एक हफ्ते के लिए सेल्फ आइसोलेशन में हैं। इसकी जानकारी उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर भी दिया गया है। ये दूसरी बार है जब वेंकैया नायडू कोरोना से संक्रमित हुए हैं।

देश में आज लगातार 5वें दिन 3 लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,06,064 नए मामले आए और 2,43,495 रिकवरी हुईं और 439 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

उपराष्ट्रपति ने ट्वीट कर दी जानकारी

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने जानकारी दी कि वो अभी हैदराबाद में आइसोलेटेड हैं। इसके साथ ही अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों को खुद को अलग करने और टेस्ट कराने की सलाह दी है।

Exit mobile version