Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में आज 13 संक्रमितों की मौत, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ सहित 8 जिलों में 500 से ज्यादा संक्रमित

covid update today 13 death and 14079 corona positive in rajasthan and udaipur 4730 corona active casecovid update today 13 death and 14079 corona positive in rajasthan and udaipur 4730 corona active case

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में आज गुरूवार को 14079 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, वहीं मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में आज 13 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। प्रदेश में 8 ऐसे जिले हैं, जहां संक्रमितों की संख्या लगातार 500 से अधिक आ रही है। प्रदेश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 78099 हो गयी है।

आज प्रदेश में सर्वाधिक जयपुर में 2919, अलवर में 1410, जोधपुर में 851, भरतपुर में 841, उदयपुर में 810, कोटा में 716, अजमेर में 570, चित्तौड़गढ़ में 510 संक्रमित मिले हैं।

उदयपुर में आज गुरूवार को कोरोना के 810 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इससे जिले में एक्टिव केस की संख्या 4730 हो गयी है। राहत की बात है कि इसमें 66 लोग ही हॉस्पिटल में भर्ती हैं, बाकि सभी संक्रमित होम आईसोलेशन में रहकर उपचार ले रहे हैं। संक्रमण दर आज 22 प्रतिशत रही है, कुल 3532 लोगों के कोरोना टेस्ट हुए, इसमें 810 संक्रमित निकले हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में भी बढ़ रहा संक्रमण

उदयपुर ग्रामीण क्षेत्र से नाईट क चिंता की बात यह है कि शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्र में भी संक्रमण बढ़ रहा है। आज 810 संक्रमितों में 502 शहरी क्षेत्र और 308 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। यह आज मिले कुल संक्रमितों का 38 प्रतिशत है। जबकि अभी तक यह प्रतिशत 25 प्रतिशत के आस-पास था। इसमें 810 में 108 कोरोना वॉरियर्स हैं, 393 नए केस आए हैं। 174 केस संक्रमित के क्लोज कॉन्टेक्ट वाले हैं, जबकि 2 प्रवासी भी संक्रमित मिले हैं।

संभाग के ये हैं हालात : राजसमंद में 1 संक्रमित की मौत

उदयपुर संभाग के जहां उदयपुर में 810, चित्तौड़गढ़ में 512 संक्रमित आज मिले हैं, वहीं डूंगरपुर में 292, प्रतापगढ़ में 198, बांसवाड़ा में 187 और राजसमंद में 170 संक्रमित आज गुरूवार को मिले हैं। आज राजमसंद में 1 संक्रमित की मौत भी हुई है।

Exit mobile version