Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में आज 876 कोरोना संक्रमित

covid 19 update india 194000 case in last 24 hourcovid 19 update india 194000 case in last 24 hour

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले में आज बुधवार को 876 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इससे प्रदेश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 4518 हो गयी है, इसमें फिलहाल 74 लोग शहर के एमबी हॉस्पिटल सहित विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। 4444 होम आईसोलेशन में रहकर उपचार ले रहे हैं।

सीएमएचओ डॉक्टर दिनेश खराड़ी से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में आज 3782 लोगों की कोरोना जांच की गयी थी, इसमें 876 संक्रमित पाए गए हैं। इस अनुसार आज संक्रमण दर 23.16% रही है।

876 संक्रमितों में 664 शहरी क्षेत्र और 212 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इसमें 117 कोरोना वॉरियर्स हैं, वहीं 559 नए संक्रमित हैं, जबकि 196 लोग संक्रमित के क्लोज कॉन्टेक्ट में आने से संक्रमण का शिकार हुए हैं। 4 प्रवासी भी संक्रमित पाए गए हैं।

Exit mobile version