Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में न्यूनतम पारा बढ़ा, लेकिन ठिठूरन से राहत नहीं

उदयपुर (एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर मेंं सप्ताह भर बाद न्यूनतम तापमान बढ़कर 8 डिग्री पर पहुंचा हैं, हालांकि लोगों को ठंड से अभी भी पूरी तरह से राहत नहीं मिली हैं।
सोमवार को उदयपुर का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री रहा। रात के तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद सुबह से ही आसमान में बादलों की मौजूदगी बनी रही। इस कारण धूप का असर काफी कम रहने से लोगों को ठिठूरन से राहत नहीं मिल पायी हैं। मौसम विभाग के अनुसार सीकर के फतेहपुर में सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री रहा। इस कारण वहां जनजीवन पूरी तरह से ठंड से प्रभावित नजर आया।

शहर और गांवों में छाया रहा कोहरा

आम दिनों के मुकाबले सोमवार को शहर के साथ ही कई गांवोंं मेें सुबह के समय कोहरे का असर ज्यादा नजर आया। इसका असर मॉर्निग वॉक पर आने वाले लोगों पर भी दिखा। सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय परिसर के मैदान, एमबी कॉलेज ग्राउंड, आरसीए, फतहसागर किनारे, सुखाडिय़ा सर्कल जैसे स्थानों पर तो मॉर्निंग वॉक के दौरान सामने से आते लोग भी मुश्किल से नजर आ रहे थे।

उदयपुर में न्यूनतम तापमान की स्थिति

Exit mobile version