Site iconSite icon AR Live News

औसत से 3 डिग्री नीचे आया उदयपुर का रात का पारा

न्यूनतम तापमान में लगातार चौथे दिन भी गिरावट

उदयपुर (एआर लाइव न्यूज)। न्यूनतम तापमान में लगातार चौथे दिन भी गिरावट आनेे से उदयपुर को मकर सक्रांति पर भी ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आई।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को उदयपुर का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि औसत न्यूनतम तापमान से 3 डिग्री कम हैं। लगातार चार दिन से न्यूनतम तापमान में गिरावट बनी रहने से उदयपुर में ठंड का असर बना हुआ हैं।

ठंड का असर पूरी तरह से समाप्त होने के आसार नहीं

ठंड के साथ ही प्रदेश में कई जगह शुक्रवार को सुबह के समय कोहरे का असर भी बना रहा।
मौसम विभाग के अनुसार 20 जनवरी तक उदयपुर में मौसम साफ रहेेगा, लेकिन इस दौरान न्यूनतम तापमान 6.0 से 10.0 डिग्री के बीच बना रह सकता हैं। ऐसे में अभी ठंड का असर पूरी तरह से समाप्त होने के आसार नजर नहीं आ रहे।

प्रदेश के कम तापमान वाले शहर

Exit mobile version