Site iconSite icon AR Live News

यूपी चुनाव: कांग्रेस ने 125 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की, इसमें 40% महिलाएं

UP Election 2022 congress announced 125 candidates first listUP Election 2022 congress announced 125 candidates first list

एआर लाइव न्यूज। उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 को लेकर गुरूवार को कांग्रेस ने 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर नई प्रकार की राजनीति का संदेश दिया है। इसमें कांग्रेस ने 40 प्रतिशत युवा और 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया है। 125 प्रत्याशियों में 50 महिलाएं हैं, इनमें वे महिलाएं भी शामिल हैं, जो किसी न किसी तरह से योगी सरकार में अत्याचार का शिकार हुई हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फेंस कर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की और चुनाव लड़ने वाली महिला प्रत्याशियों के नाम पढ़े। प्रियंका के इस सूची में उनके नारे “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” को तरहीज दी और उन्नाव पीड़िता की मां को टिकट देकर एक नई प्रकार की राजनीति की शुरूआत की है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे उम्मीदवारों की सूची नया संदेश है। 40 प्रतिशत महिलाओं के साथ 40 प्रतिशत युवाओं को भी रखा गया। हमें आशा है कि इनके जरिए हम एक नई तरीके की राजनीति करेंगे। महिलाओं में जो टिकट दिए हैं, उनमें वह महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्होंने संघर्ष किया है और उन पर अत्याचार भी हुआ है। लिस्ट में नोएडा से पंखुड़ी पाठक को भी प्रत्याशी बनाया है।

राहुल ने ट्विट कर नई प्रकार की राजनीति का दिया संदेश

​​​​​उत्तर प्रदेश में ​​कांग्रेस की लिस्ट जारी होने के तुरंत बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया। इसमें उन्होंने उन्नाव रेप पीड़ित की मां को टिकट मिलने का जिक्र किया। उन्होंने लिखा उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ भाजपा ने अन्याय कियाए वे अब न्याय का चेहरा बनेंगी।

कांग्रेस के 125 प्रत्याशियों की लिस्ट

Exit mobile version