Site iconSite icon AR Live News

17 जनवरी से शुरू होने वाली 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं स्थगित

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राजस्थान में 17 जनवरी से शुरू होने जा रही 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।

शिक्षा मंत्री डॉ.बीडी कल्ला नेे बताया कि प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश के 25 जिले कोरोना के प्रभाव से रेड जोन में आ गए हैं। इसको देखते हुए 17 जनवरी से शुरू होने जा रही 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया हैं। डॉ. बीडी कल्ला ने बताया कि फरवरी में कोरोना की स्थिति को ध्यान में रखते हुए फिर से समीक्षा करेंगे। उसके बाद प्रायोगिक परीक्षाओं की नई तारीख घोषित की जाएगी।

Exit mobile version