Site iconSite icon AR Live News

पंजाब चुनाव 2022 : अरविंद केजरीवाल ने कहा- जनता तय करेगी पंजाब में सीएम चेहरा कौन हो

punjab election 2022 arvind kejriwal said public will choose AAP CM facepunjab election 2022 arvind kejriwal said public will choose AAP CM face

एआर लाइव न्यूज। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी अन्य प्रमुख पार्टियों को कड़ी टक्कर दे सकती है। इसी बीच गुरूवार को दिल्ली मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी का सीएम का चेहरा तय करने की जिम्मेदार जनता को सौंप दी है।

अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा कौन हो, यह जनता बताए। केजरीवाल ने बताया कि हम आज ये नंबर 7074870748 जारी कर रहे हैं। जनता इस नंबर पर वॉट्सऐप, एसएमएस और फोन करके 17 जनवरी शाम 5 बजे तक बता सकती है कि “मुख्यमंत्री का चेहरा कौन हो”, आम आदमी पार्टी लोगों के जवाब के आधार पर अपने मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान करेगी।

बंद कमरे में मुख्यमंत्री तय होना बंद हो

केजरीवाल ने कहा, भगवंत मान आम आदमी पार्टी के बड़े नेता हैं, आम आदमी पार्टी की तरफ से भगवंत मान को ही सीएम फेस बनाने पर विचार कर रहे थे, तभी भगवंत मान ने कहा कि नहीं, जनता से पूछना चाहिए। बंद कमरे में मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने का सिलसिला बंद करना चाहिए। गौरतलब है कि भगवंत मान पंजाब में आम आदमी पार्टी के चर्चित चेहरों में से एक हैं और वे संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद हैं।

Exit mobile version