Site iconSite icon AR Live News

लेकसिटी @ न्यूनतम तापमान में गिरावट की हैट्रिक

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर सहित प्रदेश के कई स्थानों पर कड़ाके की सर्दी का दौर जारी हैं। उदयपुर में न्यूनतम तापमान में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज हुई हैं। इसको तापमान में गिरावट की हैट्रिक कहा जा सकता हैं।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को उदयपुर का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि औसत न्यूनतम तापमान से 2 डिग्री कम हैं। उदयपुर में लगातार तीन दिन से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर बना हुआ हैं। न्यूनतम तापमान बुधवार को 5.8 डिग्री, मंगलवार को 6.2 और सोमवार को 7.0 डिग्री था।

अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री से नीचे

उदयपुर में अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री से नीचे बना हुआ हैं। इस कारण रात के साथ ही दिन में भी सर्दी का असर बना हुआ हैं। मौसम विभाग के अनुसार उदयुपर में 19 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 6.0 से 8.0 डिग्री के बीच रह सकता हैं। ऐसे में उदयपुर में सप्ताह भर ठंड का असर बना रह सकता हैं।

उदयपुर मेंं न्यूनतम तापमान की स्थिति

10 जनवरी : 7.2 डिग्री सेल्सियस
11 जनवरी : 6.2
12 जनवरी : 5.8
13 जनवरी : 4.9

Exit mobile version