जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राज्य सरकार ने प्रत्येक रविवार को घोषित कर्फ्यू को लेकर 9 जनवरी को जारी की गई गाइड लाइन में कुछ संशोधन किया हैं। इसके तहत रविवार को कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं में शामिल दूध, फल, सब्जी एवं कम समय में खराब होने वाले खाद्य पदार्थ की दुकानें खुल सकेंगी।
गृह विभाग के अतिरिक्त शासन सचिव अभय कुमार ने गुरुवार शाम को संशोधित गाइड लाइन जारी की हैं। इसके तहत प्रत्येक रविवार को कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं में शामिल दूध, फल, सब्जी एवं कम समय में खराब होने वाले खाद्य पदार्थ बेचने वाले दूकानदारों को कर्फ्यू से छुट मिलेगी। बाकी की सभी की पाबंदियां पूर्व में जारी गाइड लाइन अनुसार जारी रहेगी।
पूर्व में जारी की गई गाइड लाइन में कर्फ्यू के दौरान दूध, फल सब्जी बेचने वालों को लेकर स्थिति साफ नहीं थी। इस कारण लोग इस बात को लेकर परेशान नजर आ रहे थे, कि प्रत्येक रविवार को कर्फ्यू के दौरान दूध,फल,सब्जी की व्यवस्था कैसे करेंगे। यह समस्या सामने आने पर सरकार ने गुरूवार को संशोधित आदेश जारी किया है।

