उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मौसम साफ होने के बाद से उदयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में ठिठुरन बढ़ गई हैं। उदयपुर में दिन और रात के तापमान औसत तापमान से नीचे चले गए हैं।
डबोक स्थित मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री रहा जो कि औसत अधिकतम तापमान से 6 डिग्री कम हैं। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रहा जो कि औसत न्यूनतम तापमान से 1 डिग्री कम हैं।
दिन में धुप का असर भी हुआ कम
दिन के तापमान में भी गिरावट आने से धुप का असर भी कम हो गया हैं। इस कारण भी मंगलवार को दिन में भी ठिठुरन का असर बना रहा। ठिठुरन बढऩे से शाम होते होते शहर में लोगों की चहल पहल भी कम नजर आने लगी हैं। शाम के समय जगह जगह लोग अलाव तापते भी नजर आने लगे हैं।
सप्ताह भर मौसम साफ रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार मौजूदा स्थिति अनुसार 17 जनवरी तक उदयपुर में मौसम साफ ही रहने की संभावना हैं। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर बना रह सकता हैं। बैमोसम बारिश होनेे के बाद उदयपुर में मौसम साफ होने के बाद से ही तापमान में उतार चढ़ाव का दौर बना हुआ हैं।

