उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। बैमोसम की बारिश के बाद अब उदयपुर में मौसम साफ हो गया हैं।मौसम साफ होते ही न्यूनतम तापमान में शनिवार के मुकाबले 4 डिग्री की कमी आने से ठंड तेज हो गई हैं।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को उदयपुर का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री था। भीलवाड़ा में 4.0, अमजेर 6.1, सीकर 4.0, चित्तौड़ 5.6, नागौर 5.0 और सीकर के फतहपुर में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रहा। राजस्थान में अधिकांश जगह दिन का तापमान भी 20 डिग्री से कम पर आ गया हैं। इस कारण भी ठंड का असर तेज हो गया हैं।
12 जनवरी तक शीतलहर की संभावना
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो गया हैं, लेकिन कई जगहों पर 12 जनवरी तक शीतलहर चलने की संभावना हैं। उदयपुर में भी सोमवार सुबह ठंडी हवाएं चलने से ठिठूरन का असर बना रहा।

