Site iconSite icon AR Live News

टेंडर में रिश्वत: नगर निगम ग्रेटर के वित्तीय सलाहकार और दो दलाल गिरफ्तार

Municipal-Corporation-Greater-Jaipur-financiala-advisor-and-two-brokers-arrestedMunicipal-Corporation-Greater-Jaipur-financiala-advisor-and-two-brokers-arrested

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। एसीबी जयपुर की टीम ने बड़ी कारवाई करते हुए टेंडर प्रक्रिया मेंं कमीशन के रूप में रिश्वत लेते हुए नगर निगम ग्रेटर, जयपुर के वित्तीय सलाहकार व दो दलाल को गिरफ्तार किया हैं। जयपुर एसीबी की स्पेशल यूनिट ने नगर निगम ग्रेटर वित्तीय सलाहकार अचलेश्वर मीणा व दो दलाल धनक कुमार जैन और अनिल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है

ठेकेदार फर्मों को टेंडर प्रदान किये जाने से लेकर कार्य के निरीक्षण, माप तथा बिल के भुगतान के एवज में रिश्वत ली जा रही थी।

ठेकेदार को हर काम का देना पड़ता है कमीशन

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि विशेष अनुसंधान ईकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह द्वारा सूत्र सूचना के आधार पर नगर निगम ग्रेटर जयपुर में पदस्थापित लोकसेवकों तथा प्राईवेट व्यक्तियों (दलालों) की तकनीकी सहायता से व मानवीय निगरानी रखी गई।

इसमें सम्बंधित फर्म, ठेकेदारों से बतौर कमीशन उपरोक्त दलालों से रिश्वत राशि की मांग की जाने और रिश्वत प्राप्त करने के तथ्य भी उजागर होने तथा शुक्रवार को रिश्वत राशि आदान-प्रदान कर खुर्द-बुर्द करने से आरोपी अचलेश्वर मीणा, धनकुमार जैन और अनिल अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version