Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में कोरोना विस्फोट : आज 189 संक्रमित, संक्रमण दर 7.6% हुई

udaipur corona positive rate increasing 189 test positive for covid 19 on 7 january 2022udaipur corona positive rate increasing 189 test positive for covid 19 on 7 january 2022

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में शुक्रवार को कोरोना विस्फोट हुआ है। एक दिन में जिले में 189 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। चिंताजनक बात यह भी है कि उदयपुर में कोरोना संक्रमण दर दो गुनी रफ्तार से बढ़कर 7.6 प्रतिशत पर पहुंच गयी है। जिले में कोरोना एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 328 हो गयी है, जिसमें 320 लोग होम आईसोलेशन में रहकर उपचार ले रहे हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते कलेक्टर चेतन देवड़ा ने आज सभी एसडीओ, चिकित्साधिकारी और बीडीओ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग ली। क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा कोरोना टेस्ट करने, 100 प्रतिशत लोगों के टीकाकरण करने और जिले में लागू धारा 144 की सख्ती से पालना कराने सहित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

उदयपुर शहरी क्षेत्र में 146, ग्रामीण में 43 संक्रमित

सीएमएचओ डॉक्टर दिनेश खराड़ी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिले में 2482 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच हुई है। इसमें से 189 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, ऐसे में संक्रमण दर 7.6 प्रतिशत रही। जबकि जबकि गुरूवार को संक्रमण दर 3.42 प्रतिशत थी। एक दिन में संक्रमण दर का इतनी तेजी से बढ़ता बेहद चिंताजनक है।

उदयपुर जिले में आज आए 189 संक्रमितों में 146 केस शहरी और 43 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इनमें 18 तो कोरोना वॉरियर्स ही हैं, जबकि 133 नए केस और 34 क्लोज कॉन्टेक्ट से हुए संक्रमित हैं।

Exit mobile version