उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। बैमोसम की बारिश के बीच उदयपुर के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर भी शुरू हो गया हैं। शुक्रवार को उदयपुर में बादल छटने से धूप तो निकली, लेकिन न्यूनतम तापमान में 7.3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई हैं।
शुक्रवार को उदयपुर का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री था। तापमान गिरने के साथ ही उदयपुर में शुक्रवार को सुबह से ही ठंडी हवाओं का दौर भी बना हुआ हैं। हालांकि धूप निकलने से लोगों को ठिठूरन से हल्की राहत मिली हैं।
मौसम विभाग के अनुमान अनुसार राजस्थान में शुक्रवार और शनिवार को भी कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना हैं। 9 जनवरी से मौसम साफ होने की संभावना हैं। ऐसे में बादल पूरी तरह से छटते ही तापमान में और गिरावट हो सकती हैं।
बीती रात जैसलमेर में 16 मिलीमीटर बारिश
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे तक डबोक में 24 घंटे में 3 मिलीमीटर बारिश हुई। चित्तौड़ 3, जैसलमेेर 16, धोलपुर 2, बूंदी 2, सांगरिया हनुमानगढ़ 8, अजमेर 4, भीलवाड़ा 3,जयपुर 2, सीकर 7, कोटा 7, बूंदी 4 और करोली में 3 मिलीमीटर बारिश हुई हैं। इनके अलावा भी प्रदेश में कई जगह हल्की बारिश हुई हैं।

