उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर सहित मेवाड़ और प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को सुबह से ही रूक रूक कर बारिश का दौर दोपहर तक बना रहा।
बैमोसम हो रही बारिश से झीलों की नगरी की तस्वीर भी सुबह से बदली बदली नजर आ रही हैं। सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही भी काफी हो गई हैं। पश्चिमी विक्षोभ राज्य के ज्यादातर भागों में सक्रिय होने से ऐसा मौसम बना हैं।
9 जनवरी से मौसम साफ होने का अनुमान
मौसम विभाग के अनुमान अनुसार 7 जनवरी से राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होगा। उसके प्रभाव से राजस्थान में बारिश व मेघगर्जन की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होगी। उदयपुर में 9 जनवरी से मौसम साफ होने का अनुमान हैं।
रात के तापमान में बढ़ोतरी
बैमोसम की बारिश के बावजूद उदयपुर में रात के तापमान में बढ़ोतरी बनी हुई हैं। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री, मंगलवार को 10.8 डिग्री, सोमवार को 10.1 डिग्री था।

