Site iconSite icon AR Live News

शराब की दुकान से 25000 मासिक बंधी लेते 2 आबकारी निरीक्षक गिरफ्तार

acb-arrest-two-ciecle-inspetor-of-excise-department-rajasthanacb-arrest-two-ciecle-inspetor-of-excise-department-rajasthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की उदयपुर स्पेशल यूनिट ने गुरूवार को आबकारी विभाग के निरीक्षक गोपीलाल सोलंकी और महेन्द्र कुमार को शराब की दुकान से 25000 रूपए की मासिक बंधी लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ये दोनों ही मावली के आबकारी थाने वृत निरीक्षक और प्रहराधिकारी हैं।

एसीबी एडिएसपी उमेश ओझा ने बताया कि आबकार विभाग के मावली वृत निरीक्षक गोपीलाल सोलंकी और आबकारी मावली थाना के प्रहराधिकारी महेन्द्र कुमार जाट को 25000 रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

एसीबी अन्य संदिग्ध अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होगी

परिवादी ने एसीबी कार्यालय में शिकायत दी थी कि उसकी दो लाईसेंसी शराब की दुकानें हैं। इन दुकानों के संचालन के एवज में आबकारी वृत निरीक्षक गोपीलाल खुद के लिए और अन्य निरीक्षक प्रहराधिकारी महेन्द्र कुमार के लिए 25000 रिश्वत मासिक बंधी की मांग कर रहे हैं। एसीबी के सत्यापन करने में शिकायत की पुष्टि हुई।

इस पर आज गुरूवार को एसीबी टीम मावली पहुंच गयी। निरीक्षक गोपीलाल ने परिवादी को मावली में अपने वृत निरीक्षक कार्यालय पर ही बुला लिया। यहां निरीक्षक गोपीलाल ने परिवादी से जैसे ही मासिक बंधी के प्राप्त किए, एसीबी टीम ने कार्यालय में दबिश देकर उसे धर दबोचा। इसके बाद एसीबी टीम ने मावली में आबकारी थाने के प्रहराधिकारी महेन्द्र कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा एसीबी अन्य संदिग्ध अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

एक दुकान की 12500 रूपए मासिक बंधी

परिवादी ने बताया कि आबकारी इंस्पेक्टर ने शराब की एक दुकान के 12500 रूपए मासिक बंधी मांगी थी और इस हिसाब से दो दुकानों के मुझसे 25000 रूपए मासिक बंधी मांग रहा था।
एसीबी टीम : यह कार्यवाही एसीबी निरीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित, हेडकांस्टेबल लाल सिंह, नंदकिशोर पंड्या, राजेश कुमार, दिनेश कुमार और प्रदीप भंडारी की टीम ने की है।

Exit mobile version