Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में उदयपुर सहित कई जगह बैमोसम बरसे बादल

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मौसम विभाग के लगाए गए पूर्वानुमान अनुसार बुधवार को उदयपुर जिले सहित राजस्थान में कई जगह हल्की या मध्यम बारिश हुई हैं। प्रदेश में अगले चार-पांच दिनों तक मौसम ऐेसा ही बना रह सकता हैं।
उदयपुर शहर में दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। शाम चार बजे चीरवा, लखावली, बेदला, अंबेरी और भुवाणा सहित कई कुछ क्षेत्रों बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज एक पश्चिमी विक्षोभ राज्य के ज्यादातर भागों में सक्रिय हो चुका है।

बीकानेर में 20 मिलीमीटर बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र भी बना हुआ है।

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार बुधवार शाम 5.30 बजे तक बीकानेर में 19 मिलीमीटर बारिश हुई। जोधपुर में 10 मिमी, सांगरिया हनुमानगढ़ 18, जयपुर और चुरू में 4 मिमी बारिश हुई हैं। सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के अधिकतर भागों में बारिश हुई हैं। जैसलमेर में सर्वाधिक 12.4 मिलीमीटर बारिश हुई हैं। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भी हल्की बारिश हुई है।

चार-पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में बारिश का यह दौर आगामी चार-पांच दिनों तक जारी रहने की प्रबल संभावना है। 7 जनवरी से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ राज्य को उपर सक्रिय होगा और पुन: बारिश व मेघगर्जन की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। 9 जनवरी से पश्चिमी राजस्थान में तथा 10 जनवरी से पूर्वी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना।

Exit mobile version