Site iconSite icon AR Live News

साल के पहले दिन लेकसिटी को शीतलहर से हल्की राहत

सीकर के फतहपुर में अभी भी न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 10.6 डिग्री पर पहुंचने से उदयपुरवासियों के तेज ठंड से हल्की राहत मिली हैं।

पिछले दो दिनों से उदयपुर में भी तेज ठंड का असर बना रहने के बाद रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई हैं। हालांकि प्रदेश के कुछ शहरों में अभी भी रात का तापमान 5 डिग्री से भी नीचे बना हुआ हैं। इस कारण वहां तेज ठंड का असर बना हुआ हैं।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सीकर के फतहपुर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 1.8 डिग्री, हनुमानगढ़ के सांगरिया में 2.5, चुरू में 2.8 और करोली में 3.0 डिग्री रहा। ऐेसे में इन शहरों में सबसे ज्यादा ठंड का असर अभी भी बना हुआ हैं।

आगामी दिनों में बारिश की संभावना : फिर बढ़ सकती हैं ठंड

मौसम विभाग ने 5 से 7 जनवरी के बीच उत्तरी राजस्थान व 6 से 7 जनवरी के बीच दक्षिण राजस्थान(मेवाड़) में हल्की बारिश की संभावना जता रखी हैं। मौसम विभाग ने 29 दिसंबर को ही यह अलर्ट जारी कर दिया था। ऐसे में बारिश होने से नए साल के शुरूआत में ही उदयपुर सहित मेवाड़ में ठंड का असर फिर तेज हो सकता हैं।

उदयपुर के न्यूनतम तापमान की स्थिति

28 दिसंबर : 12.0
29 दिसंबर : 11.2
30 दिसंबर : 6.6
31 दिसंबर : 8.0
1 जनवरी : 10.6

Exit mobile version