Site iconSite icon AR Live News

प्रशासन गांवों के संग : पट्टेंं नहीं मिलने पर ग्रामीणोंं का हंगामा

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)।शहर से सटी सवीना ग्राम पंचायत में बुधवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत लगे शिविर में हंगामा हो गया।
यूआईटी पेराफेरी में आ रही इस पंचायत में लगे शिविर में लोग पट्टें के लिए भी पहुंचे, लेकिन पता लगा कि शिविर में पट्टें नहीं दिए जा रहे हैं। इस बात से नाराज लोगों ने शिविर स्थल पर नारेबाजी शुरू कर दी।

सभी लोग मुख्य फाटक पर ही एकत्र हो गए आक्रोश जताया कि जब प्रशासन पट्टेें ही नहीं दे पा रहा तो शिविर का क्या मतलब। सरकार पहले पट्टें देने को लेकर स्थिति साफ करेंं उसके बाद ऐसे शिविर लगाएं तो जनता को इस अभियान को लाभ मिल सकेगा। काफी देर बाद माहौल शांत हुआ।

पेराफेरी पंचायतों के सरपंच पहले ही कर रहे संघर्ष

इस मांग को लेकर बडग़ांव, गिर्वा क्षेत्र के सरपंच पहले ही लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। बडग़ांव क्षेत्र में भी पिछले दिनों सरपंच और क्षेत्र के लोगों ने शिविर का बहिष्कार कर दिया था। इस मामले में बड़ी सरपंच मदन पंडित के नेतृत्व में एक संघर्ष समिति भी बनाई गई हैं। गिर्वा पंचायत समिति के पूर्व प्रधान तख्त सिंह शक्तावत ने बताया कि लोगों को पट्टें मिले इसकी सबसे ज्यादा जरूरत हैं, लेकिन अभियान में यह अहम काम ही नहीं हो रहा हैं। सविना ग्रामीण सरपंच ईश्वर पारगी और जितेंद्र सिंह शक्तावत सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Exit mobile version