Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में 31 दिसंबर छोड़कर नाईट कर्फ्यू रात 11 से सुबह 5 बजे तक: कार्यक्रम में 200 की अनुमति

night curfew strictly imposed in rajasthan 200 people permitted in programmesnight curfew strictly imposed in rajasthan 200 people permitted in programmes

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को राज्य मंत्रीपरिषद की बैठक में ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए नाईट कर्फ्यू की सख्ती से पालना के निर्देश दिए हैं। राजस्थान में नाईट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चलेगा। 31 दिसंबर की रात को होने वाले नव वर्ष के आयोजनों के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नाईट कर्फ्यू में रात 1 बजे तक की छूट दी हैं।

31 दिसंबर की रात लोग नव वर्ष के आयोजनों से हिस्सा लेकर रात 1 बजे तक घर लौट सकेंगे। इसके अलावा समारोह में 200 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी। कार्यक्रम में मेहमानों की संख्या इससे अधिक होने पर स्थानीय कलेक्टर से अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति कार्यक्रम में 200 से अधिक व्यक्ति होने पर 10 हजार रूपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैठक में कहा कि प्रदेशवासियों की जीवन रक्षा के साथ-साथ आजीविका को सुचारू रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जीविकोपार्जन को ध्यान में रखते हुए राज्य मंत्रिपरिषद् ने फिलहाल कम से कम पाबंदियों के साथ जन अनुशासन की पालना कराने पर अपनी राय व्यक्त की है। मंत्रिपरिषद् ने इस संबंध में निम्न निर्णय लिए हैं।

वैक्सीनेशन की अनिवार्यता

Exit mobile version