उदयपुर(एआर लाइव न्यूज़)। बेमौसम हुई बारिश से उदयपुर की फिजा ही बदल गई हैं। इस मौसम में मावली में 50 मिलीमीटर (2 इंच) बारिश भी हुई हैं। मेवाड़ में बीती रात शुरू हुई बारिश का दौर रुक रुक कर मंगलवार सुबह तक भी बना रहा। उदयपुर फिलहाल पूरी तरह से बादलों की गिरफ्त में हैं।
24 घण्टे में उदयपुर जिले के मावली में सबसे ज्यादा 50 मिलीमीटर यानी दो इंच बारिश हुई हैं। उदयपुर शहर में 14 मिमी यानी आधा इंच, बडगांव 9, गोगुन्दा 38, वल्लभनगर 15, मावली 50, कोटड़ा 12, भीण्डर 27, कानोड 14, झाडोल 1, लसाडिया 4, सेमारी 2, खैरवाडा 2 और सलुम्बर 1 मिमी बारिश हुई हैं।
3 जनवरी तक उदयपुर में रहेंगे हलके बादल
बेमौसम हुई बारिश से ठंड का असर तो बढ़ गया हैं। बादल छटने के बाद ठंड और तेज हो सकती है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर जिले में 3 जनवरी तक हलके बादल रहेंगे। उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। दो दिन कोहरे के असर भी रह सकता हैं।
गेंहू की फसल को नुकसान नहीं
इस बारिश से गेहूं की फसल को फिलहाल कोई नुकसान नजर नहीं आ रहा हैं। कलड़वास निवासी देवीलाल शर्मा के अनुसार यह बारिश गेंहू की फसल के लिए फायदेमंद रहेगीं। हालांकि ज्यादा तेज बारिश होती तो नुकसान हो सकता था।

