Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर की बेटी “पहल” ने जीता गोल्ड मेडल

pencak silat junior championship 2021pencak silat junior championship 2021

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर की 10 वर्षीय पहल जैन ने हरियाणा के रोहतक में आयोजित नेशनल पेंचक सिलाट जूनियर चैंपियनशिप के 48 से 50 किलो भारवर्ग में गोल्ड मैडल जीतकर उदयपुर का मान बढ़ाया है। फाइनल मैच में पहल का सामना कश्मीर की प्रतिद्वंद्वि से था।जिन्हें पहल ने पेंचक सिलाट के पैंतरों से मात दी और गोल्ड मैडल जीत लिया।

पहल मूलतः उदयपुर के रहने वाली हैं, हालां कि उनके पिता कपिल जैन आगरा एयर फोर्स में तैनात हैं। ऐसे में इस प्रतियोगिता में पहल उत्तर प्रदेश की ओर से आई थीं।

पहल की कोच किरण कश्यप ने बताया कि रोहतक के एमडी यूनिवर्सिटी में आयोजित इस चैंपियनशिप में 29 राज्यों के कुल 1400 बच्चों ने भाग लिया था।

Exit mobile version