Site iconSite icon AR Live News

लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइंड जर्मनी में गिरफ्तार

ludhiana court blast case mastermind jaswinder singh multani arrestludhiana court blast case mastermind jaswinder singh multani arrest

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। लुधियाना की जिला कोर्ट में हुए ब्लास्ट केस के मास्टर माइंड जसविंदर सिंह मुल्तानी को जर्मनी से गिरफ्तार कर लिया गया है। जसविंदर प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस से सक्रियता के साथ जुड़ा हुआ है। अधिकारियों के अनुसार जसविंदर सिंह मुल्तानी सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू का करीबी रहा है और अलगाववादी गतिविधियों में शामिल रहा है।

बड़ा हमला करना था, लेकिन बम को सक्रिय करते समय ही हो गया धमाका

जसविंदर सिंह मुल्तानी की गिरफ्तारी पर जर्मनी और भारत के राजनयिकों का कहना है कि भारत सरकार ने जर्मनी की सरकार को उन खालिस्तानी समर्थक कट्टरपंथियों को गिरफ्तार करने का आग्रह किया था, जिनके संबंध सीधे पाकिस्तान से थे और सीमा पार से वह पंजाब में हथियार गोला-बारूद और ड्रग्स की तस्करी में शामिल थे। भारत सरकार के आग्रह के बाद ही जर्मन पुलिस ने मुल्तानी को गिरफ्तार किया है।

लुधियाना कोर्ट में 23 दिसंबर को एक जोरदार विस्फोट हुआ था। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, तो वहीं 6 लोग घायल हो गए थे। आतंकियों का इरादा कोर्ट में बड़ा धमाका करने और ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने का था। लेकिन जब हमलावर बम को सक्रिय कर ही रहा था उसी समय धमाका हो गया।

Exit mobile version