उदयपुर(एआर लाइव न्यूज़)। बेमौसम बारिश के बाद ठंड का असर बढ़ने के बावजूद मंगलवार को शिल्पग्राम पहुँचने वाले कला प्रेमियों का उत्साह कोई कम नहीं कर पाया। आठवें दिन भी बड़ी संख्या में लोग शिल्पग्राम उत्सव देखने पहुँचे।
दपर्ण सभागार में गुजरात के छाटा उदेपुर के राठवा आदिवासियों का राठवा नृत्य और कलाकारों द्वारा पिरामिड रूप में प्रस्तुति और गोवा का लोक नृत्य लोगों को खूब पसंद आये। दशर्कों को सांकेतिक रूप में गवरी नृत्य देखने को भी मिला। जैसे जैसे शिल्पग्राम मेला परवान पर चढ़ रहा हैं वैसे वैसे इस मेले की रंगत भी और ज्यादा जमती नजर आ रही हैं।
दर्पण सभागार में कालबेलिया नृत्य, गोवा के धनगर समुदाय का धनगर नृत्य, कळशी फुगड़ी व कुणबी की प्रस्तुति और गोवा का गौफ नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहें। हाट बाजार में कश्मीरी शिल्पकारों की स्टालों पर खरीददारों की चहल पहल सबसे ज्यादा दिखी। उदयपुर में नया साल का जश्न मनाने आये टूरिस्ट भी बड़ी संख्या में शिल्पग्राम पहुँच रहे हैं।

