उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज़)। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से आयोजित शिल्पग्राम उत्सव के छठे दिन रविवार को शिल्प माहौल में जनता का रैला नजर आया। रविवारीय छुट्टी होने से शिल्पग्राम में दोपहर से ही भीड़ उमड़नी शुरू हुई और शाम होते होते यह भीड़ जनता के रैले में तब्दील हुई नजर आयी।
खरीददारी और स्टालों पर खान पान के लुत्फ उठाने के साथ साथ लोगों ने राजस्थान, गुजरात व महाराष्ट्र के कलाकारों की प्रस्तुतियों को भी खूब पसंद किया। भवाई नृत्य के साथ ही गुजरात राज्य के आनन्द क्षेत्र के कलाकारों का सांबेला नृत्य, शिव ताण्डव की प्रस्तुति और गरबा नृत्य भी लोगों को खूब पसंद आये।कायर्क्रम में माताजी का डाकला, कृष्ण रास की प्रस्तुति भी सुंदर प्रस्तुति रहीं।
सोमवार को रंगोली और माण्डणा प्रतियोगिता
सोमवार को शिल्पग्राम उत्सव के दौरान रंगोली व माण्डणा प्रतियोगिता होगी। रंगोली प्रतियोगिता मुक्ताकशी रंगमंच तथा माण्डणा प्रतियोगिता कला विहार पर होगी। प्रतियोगिता में भाग लने के इच्छुक लोग सोमवार को भी शिल्पग्राम में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।

