Site iconSite icon AR Live News

यूक्रेन में होगी अंतरराष्ट्रीय सीईओ कॉन्फ्रेंस

सुविवि के कुलपति अमेरिका सिंह करेंगे उद्घाटन

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के तत्वाधान में 24 व 25 दिसंबर को यूक्रेन में अंतरराष्ट्रीय सीईओ कॉन्फ्रेंस होगी। इसका उद्धाटन सुविवि के कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह करेंगे।

प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने बताया कि सीईओ कांफ्रेंस का यह तीसरा अधिवेशन हो रहा हैं। इसमें भारत, जापान, जॉर्डन, इटली, साउथ अफ्रिका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, फ्रांस, चीन, अल्बेनिया, अर्जेंटीना, अजरबेजान, बोस्निया, इंडोनेशिया, यूके, नाईजीरिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, रोमानिया,टर्की, इजिप्ट, जॉर्जिया, चिली, कोलंबिया, कैमरून, कोसोवो, लेबेनोन, मोरक्को, मेसेडोनिया, फिलिपींस, सऊदी अरब, थाईलैंड, साइप्रस,ट्यूनीशिया और उज़्बेकिस्तान जैसे देशों के प्रतिभागी शामिल होंगे।

उदयपुर और सुविवि के लिए बड़ी बात

कांफ्रेंस के रेक्टर, वाणिज्य महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. पीके सिंह होंगे जबकि ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सचिन गुप्ता होंगे। यूक्रेन में होने वाली अंतरराष्ट्रीय सीईओ कांफ्रेंस के रूप में सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय को 37 देशों की मेजबानी करने का अवसर मिल रहा हैं यह उदयपुर और सुविवि के लिए बड़ी बात कही जा सकती हैं।

Exit mobile version