Site iconSite icon AR Live News

लुधियाना कोर्ट में विस्फोट, 1 की मौत, सुसाइड बॉम्बर की आशंका

bomb blast in ludhiana courtbomb blast in ludhiana court

गृह मंत्रालय ने राज्य से रिपोर्ट मांगी

पंजाब,(एआर लाइव न्यूज)। लुधियाना की जिला अदालन में गुरूवार को हुए ब्लास्ट में 1 व्यक्ति की मौत हो गयी है, वहीं 4 घायल हुए हैं। ब्लास्ट कोर्ट कैंपस में दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम में हुआ। कोर्ट में हुए ब्लास्ट की सूचना पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मामले में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने विस्फोट की निंदा की और लोगों से शांत रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा है कि जो कोई भी राज्य की शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सुसाइड बॉम्बर की आशंका

पुलिस प्रमुख गुरूप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ब्लास्ट कोर्ट कैंपस के अंदर दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम में हुआ है। यहां से क्षत-विक्षत हालत में एक शव बरामद कर लिया गया है। आशंका है कि मृतक या तो खुद विस्फोटक ले जा रहा था, या वह विस्फोटक के काफी पास खड़ा था। दिल्ली से एनएसजी की टीम आने के बाद आगे की जांच की जाएगी। इसके बाद ही मृतक की पहचान हो सकेगी। हमले में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है और सभी खतरे से बाहर हैं।

सुरक्षा में बड़ी चूक

कोर्ट परिसर के अंदर हुए इस विस्फोट को सुरक्षा की बड़ी चूक माना जा रहा है। पंजाब में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होने हैं। मुख्यमंत्री ने इस साल की शुरूआत में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी बलों से राज्य के लिए खतरा होने की आशंका व्यक्त करते हुए चिंता जताई थी। उन्होंने सुरक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और ड्रोन विरोधी उपकरणों की 25 कंपनियों की मांग भी की थी।

Exit mobile version