Site iconSite icon AR Live News

जनहित में धन की कमी नहीं आने देंगे : गहलोत

जयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मौजूदा राज्य सरकार के तीन साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को दूसरे दिन भी विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया। 
मुख्यमंत्री गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 12 विभागों के करीब 1122 करोड़ रूपए के 1194 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके साथ ही जाग्रति बैक टू वर्क योजना, आईएम शक्ति उड़ान योजना, मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना और डीबीटी वाउचर योजना का शुभारंभ भी किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने तीन वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। राज्य सरकार द्वारा किशोरियों एवं महिलाओं को निःशुल्क सैनेटरी नेपकीन वितरण के लिए आज जो उड़ान योजना शुरू की है, उसमें धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। पहले चरण के लिए 200 करोड़  का प्रावधान किया है। 

कार्यक्रम के दौरान जन कल्याण पोर्टल मोबाइल ऎप एवं ई-मित्र एट होम का शुभारंभ करने के साथ ही प्रतीकात्मक रूप से 8 एम्बुलेंस और 2 बाइक एम्बुलेंस को रवाना भी किया। प्रदेश में 100 एम्बुलेंस विभिन्न जिलों में भेजी जाएंगी। समारोह में गहलोत सरकार के कई मंत्री और मुख्य सचिव निरंजन आर्य सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Exit mobile version