त्रिकोणीय मुकाबले में मोगरा को 103 वोट से हराया
उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। बार एसोसिएशन उदयपुर की कार्यकारिणी के रविवार को हुए चुनाव में गिरजा शंकर मेहता अध्यक्ष चुन लिए गए। त्रिकोणीय मुकाबले में मेहता ने अपने निकटतम उम्मीदवार राकेश मोगरा को 103 वोट से हराया।
रिटर्निंग ऑफिसर सुरेश चन्द्र द्विवेदी और राजेश कुमार उपाध्याय की देखरेख में हुए चुनाव मेंमेहता को 1106, राकेश मोगरा को 1003 और विवेक व्यास को 65 वोट मिले। कुल 2180 वोट पड़े उनमें से 6 वोट निरस्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार बाफना अपने निकटतम उम्मीदवार रवि सोनी से 525 मतों से विजय हुए है।
महासचिव पद पर भूपेन्द्र सिंह चुण्डावत अपने निकटतम उम्मीदवार अकुर टाक से 422 मतों से विजय हुए है। सचिव पद पर अजय आचार्य अपने निकटतम उम्मीदवार अन्तेश शर्मा से 157 मतों से विजय हुए है। वित्त सचिव पद पर सुश्री (डॉ.) संयद रिजवाना रिजवी अपने निकटतम उम्मीदवार प्रशान्त पालीवाल से 30 मतों से विजय रहीं। पुस्तकालय सचिव पद पर पंकज कुमार जैन अपने निकटतम उम्मीदवार प्रवीण कुमार शर्मा से 204 मतों से विजय हुए है।

