Site iconSite icon AR Live News

गहलोत सरकार के तीन साल: 13195 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, शिलान्यास

cm ashok gehlot inaugurates development works cost rs 13195 crore on 3 year completion of rajasthan governmentcm ashok gehlot inaugurates development works cost rs 13195 crore on 3 year completion of rajasthan government

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार के तीन वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को 13195 करोड़ रूपए के 2512 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 9 विभागों के करीब 9405 करोड़ रूपए की लागत के 2408 कार्यों का शिलान्यास किया और करीब 3790 करोड़ रूपए की लागत के 104 कार्यों का लोकार्पण किया गया।

समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर में बलीचा से गोवर्धन सागर तक 18.99 करोड़ लागत से बनी स्मार्ट रोड और आयड़ नदी किनारे 80 करोड़ रूपए की लागत से स्मार्ट सिटी के तहत बने 3 एसटीपी का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्य में 25 नए औद्योगिक क्षेत्रों का शिलान्यास भी किया। इसमें उदयपुर जिले के डांगी खेड़ा अमली औद्योगिक क्षेत्र का शिलान्यास हुआ। यह क्षेत्र 1418.28 करोड़ की लागत से विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री गहलोत ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने पिछले तीन साल में सुशासन के मूलमंत्र को सफलतापूर्वक साकार किया है। जनघोषणा पत्र को नीतिगत दस्तावेज का रूप देकर उसमें किए 70 प्रतिशत वादों को अब तक पूरा किया गया है। कोविड महामारी, राजस्व में बड़ी गिरावट, आर्थिक चुनौतियों सहित तमाम प्रतिकूलताओं के बावजूद पिछले तीन बजट की 87 प्रतिशत घोषणाओं को क्रियान्वित करना हमारी सरकार की शानदार उपलब्धि को दर्शाता है।

समारोह में नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, मुख्य सचिव निरंजन आर्य, प्रमुख शासन सचिव सूचना एवं जनसम्पर्क अभय कुमार सहित राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य, सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Exit mobile version