Site iconSite icon AR Live News

महापौर का पद सार्थक राजनीतिक करियर के लिए ठोस आधार हो सकता है : मोदी

प्रधानमंत्री ने अखिल भारतीय महापौर सम्मेलन का किया उद्घाटन

नई दिल्ली(एआर लाइव न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अखिल भारतीय महापौर सम्मेलन का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल अहमदाबाद के महापौर थे और देश उन्हें आज भी याद करता है। महापौर का पद एक सार्थक राजनीतिक करियर के लिए एक ठोस आधार हो सकता है, जहां आप इस देश के लोगों की सेवा कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आधुनिकीकरण के इस दौर में हमारे शहरों की प्राचीनता की भी उतनी ही अहमियत है। मौजूदा संरचनाओं को नष्ट करना कोई समाधान नहीं है, बल्कि कायाकल्प और संरक्षण पर जोर देना चाहिए। नदियों की महिमा को फैलाने की आवश्यकता है, ताकि लोग उन पर गर्व करें और उन्हें स्वच्छ रखें। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद थे। इस सम्मेलन में शामिल होने उदयपुर के महापौर जीएस टांक भी वाराणसी गए हैं।

महामारी ने स्ट्रीट वेंडर्स के महत्व को दिखाया है :

प्रधानमंत्री ने कहा कि रेहड़ी,पटरी वाले हमारी अपनी ही यात्रा के अंग हैं। इनकी मुसीबतों को हम हर पल देखेंगे। उनके लिए पीएम स्वनिधि योजना लाए हैं। सभी महापौर अपने नगर में उनकी लिस्ट बनाइए और उनको मोबाइल फोन से लेन-देन सिखा दीजिए। इससे बेहतर शर्तों पर बैंक वित्त की सुविधा होगी।

प्रधानमंत्री ने देश भर के महापौर से यह अपील भी की :

Exit mobile version