Site iconSite icon AR Live News

एमपीयूएटी का 15 वां दीक्षांत समारोह 20 दिसंबर को होगा

राज्यपाल की मौजूदगी में देंगे 938 उपाधियां

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर (एमपीयूएटी ) का 15 वा दीक्षांत समारोह 20 दिसंबर को होगा। कुलपति डॉ.नरेन्द्र सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि राज्यपाल कलराज मिश्र दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे। राज्यपाल दोपहर 12 बजे सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार पहुंचेंगे।

समारोह में कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया विशिष्ठ अतिथि होंगे। दीक्षांत समारोह में डॉ.एपीजेए कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के पूर्व कुलपति डॉ दुर्ग सिंह चौहान भी वक्ता होंगे। कुलपति ने बताया कि हाल ही में आइसीएआर द्वारा जारी रैंकिंग में एमपीयूऐटी ने राजस्थान में प्रथम स्थान और देश के सभी कृषि विश्वविद्यालयों मे 11 वां स्थान प्राप्त किया है

समारोह में 938 उपाधियां दी जाएगी :

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ सुनील इंटोदिया ने बताया की समारोह में 938 उपाधियां प्रदान की जाएगी, जिनमें कृषि, इंजीनियरिंग, सामुदायिक विज्ञानए खाद्य एवं आहारिकी, डेयरी टेक्नोलॉजी व मात्स्यकी संकाय में 706 स्नातक, 150 स्नातकोत्तर व 82 विद्या-वाचस्पति की उपाधियां प्रदान की जाएगी। समारोह में स्नातक स्तर पर सभी संकायों में कुल 13 स्वर्ण पदक, स्नातकोत्तर स्तर पर 16 व पीएचडी स्तर पर 5 एवं जैन इरिगेशन द्वारा इंजीनियरिंग संकाय के 2 छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।

शोध छात्रा शिवानी को मरणोपरांत मिलेगी पीएचडी की उपाधि :

दीक्षांत समारोह की एक खास बात यह भी रहेगी कि इसमें प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय की पीएचडी छात्रा स्वर्गीय शिवानी जौहरी को मरणोपरांत इलेक्ट्रिीकल इंजीनियरिंग मेें पीएचडी की उपाधि प्रदान की जांऐगी। उल्लेखनीय है कि छात्रा की कोरोना से मृत्यु हो गई थी परंतु उसका पीएचडी शोध ग्रंथ परीक्षकों द्वारा प्रमाणित किया जा चुका था। एक विद्यार्थी को चांसलर्स गोल्ड मेडल और अभियांत्रिकी संकाय के एक विद्यार्थी को उसके पिता की स्मृति मे श्री फूलसिंह राठौड मेमोरियल स्वर्ण पदक सहित कुल 38 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।

Exit mobile version