Site iconSite icon AR Live News

बार एसोसिएशन चुनाव : दावेदार बोले हाईकोर्ट बैंच सहित सभी मुद्दों पर करेंगे संघर्ष

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। बार एसोसिएशन उदयपुर के 19 दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई हैं। गुरुवार को हुए आमने-सामने कार्यक्रम में चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के हित को लेकर अपनी-अपनी प्राथमिकताएं बताई।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राकेश मोगरा ने हाई कोर्ट बेंच आंदोलन, अधिवक्ताओं के वेलफेयर के लिए न्यायालय परिसर में कैंटीन, नए चेंबर, कैफेटेरिया बनवाने और महिलाओं के लिए चाइल्ड केयर सेंटर बनाने के साथ ही अधिवक्ताओं के स्थाई फंड के अलावा कल्याण कोष में जमा पूंजी बढ़ाने पर जोर दिया हैं।

अध्यक्ष पद के ही प्रत्याशी गिरजा शंकर मेहता ने इन्हीं बातों का समर्थन करते हुए अपनी भावी योजनाओं की जानकारी दी। विवेक व्यास ने यह चुनाव बिना किसी खर्च के सामाजिक मित्रता और व्यवहार पर लडऩे को अपनी प्राथमिकता बतायी। बार एसोसिएशन उदयपुर के पूर्व अध्यक्ष भरत वैष्णव, महासचिव चक्रवर्ती सिंह राव सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।


अन्य पदों पर चुनाव लडऩे वालों ने भी बतायी प्राथमिकता :

उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिलीप कुमार बापना, रवि सोनी सुनील कुमार त्रिपाठी, महासचिव पद के प्रत्याशी अंकुर टांक, भूपेंद्र सिंह चुंडावत, ओमप्रकाश प्रजापत, शिव कुमार उपाध्याय और सुरेंद्र पालीवाल,सचिव पद के प्रत्याशी अजय आचार्य,अंतेश शर्मा, भावेश जैन और राजकुमार शर्मा,वित्त सचिव पद के प्रत्याशी कपिल चौधरी, नीरज सालवी, प्रशांत पालीवाल एवं डॉ सैयद रिजवान रिजवी,पुस्तकालय सचिव पद के प्रत्याशी पंकज कुमार जैन और प्रवीण कुमार शर्मा ने भी अधिवक्ताआं के हितों के लिए संघर्ष का विश्वास दिलाया।

Exit mobile version