Site iconSite icon AR Live News

करीना कपूर हुई कोरोना पॉजिटिव : करण जोहर की पार्टी में गए लोगों की बढ़ी चिंता

kareena kapoor test positive for covid 19 after celebration party at karan johar housekareena kapoor test positive for covid 19 after celebration party at karan johar house

मुंबई,(एआर लाइव न्यूज)। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना संक्रमित हो गयी हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद मंगलवार को उनकी पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। करीना और अमृता 8 दिसंबर को कभी खुशी कभी गम मूवी के 20 साल पूरे होने पर करण जौहर के घर हुई पार्टी में गयी थीं। इस पार्टी में गए दूसरे कुछ लोग भी संक्रमित पाए जा चुके हैं, ऐसे में संदेह है कि करीना और अमृता को भी इसी पार्टी से संक्रमण मिला होगा।

हालां कि करण जौहर ने खुद का आरटीपीसीआर टेस्ट करवा लिया है और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। इसके बाद उनके घर के सेनेटाइज किया गया है।

क्षेत्र के लोगों की टेस्टिंग कर रही टीम

करीना और अमृता के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बीएमसी की टीम ने उनकी बिल्डिंग को तो सील कर ही दिया है, इसके अलावा टीम ने क्षेत्र में आस-पास रहने वाले लोगों के सैंपल भी लिए हैं। पूरी बिल्डिंग को सैनिटाइज कर दिया गया है। फिलहाल करीना कपूर की बिल्डिंग में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को बिना टेस्ट के बाहर नहीं जाने की अनुमति नहीं है।

Exit mobile version