भूपालपुरा थाने में इकट्ठे हुए अधिवक्ताओं ने जताया विरोध
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भूपालपुरा निवासी वकील पूरणमल जैन के घर हिस्ट्रीशीटर सिलवेस्टर द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। फायरिंग भी सिर्फ पार्किंग की बात को लेकर हुई। पूरणमल जैन वार्ड 27 की पार्षद सोनिका जैन के पिता है। वकील पर हुई फायरिंग के विरोध में आज वकील भूपालपुरा थाने में इकट्ठे हुए, सभी ने घटना को लेकर विरोध जताया और सिल्वेस्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
वकीलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरणमल जैन भूपालपुरा के रहने वाले हैं। उनके घर के पास ही हिस्ट्रीशीटर सिलवेस्टर का घर भी है। दो दिन पहले वकील पूरणमल जी घर पर नहीं थे। इस दौरान उनका बेटा घर ही था। अचानक हिस्ट्रीशीटर सिलवेस्टर आया और पार्किंग की बात पर कहासुनी करने लगा। इसी दौरान सिलवेस्टर ने वकील पूरणमल जैन के घर के बाहर फायरिंग कर दी।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि इस तरह से हिस्ट्रीशीटर क्षेत्र में फायरिंग कर लोगों को डरा रहा है, ऐसे बदमाशों पर कार्यवाही जरूरी है, इसके खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। वरना ऐसे बदमाश आमजन का क्षेत्र में रहना मुश्किल कर देंगे।

