Site iconSite icon AR Live News

कलेक्टर साहब! मैं रघुवीर मीणा बोल रहा हुं, झीलों का क्या हाल बना रखा हैं.?

Collector sahab I am speaking Raghuveer Meena what is the condition of the lakes udaipurCollector sahab I am speaking Raghuveer Meena what is the condition of the lakes udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पूर्व सांसद और कांग्रेस वर्किंग कमेटी केे सदस्य रघुवीर मीणा मंगलवार को पीछोला झील की दयनीय स्थिति देख हैरान हो गए। उन्होंने कुम्हारिया तालाब किनारे अंबापोल पुलिया से ही कलेक्टर चेतन देवड़ा को फोन लगाया और कहा कि कलेक्टर साहब! झीलों का क्या हाल बना रखा है.?

पूर्व सांसद मीणा मंगलवार को अंदरूनी शहर में कुछ कार्यकर्ताओं के घर शोक जताने गए थे। इसी दौरान वापस लौटते समय उनकी नजर कुम्हारिया तालाब में पसरी जलीय घास, जलकुंभी पर पड़ी मीणा ने अपनी कार रूकवायी और हालात देखे।

मीणा ने कलेक्टर से फोन पर वार्ता की और कहा कि प्रशासन कभी झीलों को भी आंखें खोल कर देखे, झीलों को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं और NLCP में इतना पैसा खर्च होने के बाद भी झीलों की ऐसी दुर्दशा होना चिंता की बात हैं। झील को जल्द से जल्द साफ करने नगर निगम को पाबंद किया जाए।

भाजपा नेताओं ने कर दी उदयपुर की दुर्दशा : मीणा

मीणा ने यह आरोप भी लगाया है कि भाजपा के विधायक, महापौर, सांसद या फिर यूआईटी चेयरमैन जो भी उदयपुर में किसी पद पर आसीन रहे, सभी ने मिलकर उदयपुर की बुरी दुर्दशा कर दी है। मीणा के साथ फतेहसिंह राठौड़, कौशल नागदा, दिनेश दवे, मोहसिन खान और अर्जुन मेनारिया भी मौजूद थे।

Exit mobile version