Site iconSite icon AR Live News

अब तक 1661 पट्टे जारी : उदयपुर निगम प्रदेश में दूसरे नम्बर पर


उदयपुर(एआर लाइव न्यूज़)। प्रदेश में चल रहे

प्रशासन शहरों के संग अभियान के अंतर्गत पट्टे बांटने में नगर निगम उदयपुर राजस्थान में दूसरे स्थान पर पहुँच गया है।
महापौर गोविंद सिंह टांक ने बताया कि आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ के निर्देशन में निगम द्वारा जन जागरण करते हुए शहर के प्रत्येक वार्ड में शिविर लगाए जा रहे है। नगर निगम ने इस अभियान के तहत अब तक 1661 पट्टे जारी कर राजस्थान में द्वितीय स्थान हासिल किया है।

उप महापौर पारस सिंघवी ने बताया कि निगम की टीमें लोगों से व्यक्तिगत संपर्क भी कर रही ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगो को सरकार के इस अभियान का लाभ मिल सके।

कोई व्यक्ति शिविर में नहीं जा सका तो निगम में कर सकता संपर्क

महापौर ने बताया कि निगम द्वारा औसत दो-दो बार शहर के सभी वार्डों में शिविर का आयोजन किया जा चुका है। इसके बावजूद भी यदि कोई आवेदक शिविर में अपने कार्य करवाने की प्रक्रिया वंचित रह गया है तो वह नगर निगम में सम्पर्क कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करवा सकता है। सभी कार्य ऑनलाइन भी किए जा रहे हैं अतः शहरवासी इस सुविधा का भी लाभ ले सकते हैं।

Exit mobile version