Site iconSite icon AR Live News

सुविवि: चंपा बाग प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई नहीं, कुलपति भी नाराज

udaipur champa bagh land illegal construction matter mlsu vice chancellor america singh demands action on itudaipur champa bagh land illegal construction matter mlsu vice chancellor america singh demands action on it

राज्यपाल और उच्च शिक्षा मंत्री को बताएंगे हालात

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने विश्वविद्यालय की बेशकीमती चंपा बाग की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माणों को रोकने प्रभावी कारवाई नहीं होने पर  नाराजगी व्यक्त की है।

कुलपति अमेरिका सिंह ने बताया कि उन्होंने विश्वविद्यालय की चंपा बाग स्थित जमीन पर भू माफियाओं के कब्जे की शिकायत राज्यपाल एवं राज्य सरकार को की थी। इसके बाद  राज्यपाल ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक कारवाई नहीं हुई।

कुलपति ने बताया कि चंपा बाग की बेशकीमती भूमि पर बने टाया और गट्टानी रिसोर्ट में विवाह समारोह के नाम पर प्रतिदिन के हिसाब से लाखों रूपए लोगों से वसूल किए जाते हैं। कुलपति ने शहरवासियों से भी आग्रह किया हैं कि वे इस विवादित भूमि पर शादी समारोह नहीं करे। किसी ने बुकिंग करवा रखी है तो उसे भी निरस्त करवा दें।

कोर्ट का स्टे, फिर भी हो रहे अवैध निर्माण

कुलपति ने आरोप लगाया कि कोर्ट के स्टे के बावजूद चंपा बाग की जमीन पर अब भी अवैध निर्माण हो रहे हैं। नगर निगम और डीआईजी स्टांप की ओर से विश्वविद्यालय को कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है। इस हालात को देखते हुए दीक्षांत समारोह के बाद राज्यपाल एवं उच्च शिक्षा मंत्री राजेंद्र सिंह यादव को इस मामले की ताजा जानकारी दी जाएगी। इस मामले में शुक्रवार को ही NSUI के कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में प्रदर्शन भी किया था।

Exit mobile version