Site iconSite icon AR Live News

कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज देने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने लोकसभा में दी जानकारी

central health minister said in lok sabha about booster dose of corona vaccinecentral health minister said in lok sabha about booster dose of corona vaccine

आनंद चौधरी, नई दिल्ली। कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज दिए जाने की मांग उठ रही है। इसी बीच केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोरोना वैक्सीन बूस्टर डोज को लेकर संसद के शीतकालीन सत्र में अहम जानकारी दी।

केन्द्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे से बचने के लिए वैक्सीन की बूस्टर डोज पर स्टडी चल रही है। स्टडी रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि ओमिक्रॉन के नियंत्रण में वैक्सीन कितना असर करेगी। इसके लिए देश में दो एक्सपर्ट ग्रुप हैं। दोनों ग्रुप जब सहमति देंगे तो हम तीसरा या बूस्टर डोज दिए जाने पर अंतिम निर्णय किया जाएगा।

देश की योग्य 89 फीसदी लोगों को लग चुकी है वैक्सीन की पहली डोज

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि अब तक देश में 89 फीसदी को फर्स्ट डोज लगा दिया है। जबकि करीब 7 करोड़ डोज अब भी राज्यों के पास पड़ा हुआ है। मंत्री ने कहा कि एक्सपर्ट टीम ने शोध करने के बाद सलाह दी है कि कोरोना वायरस अप्रोप्रिट बिहेवियर अपनाना ही सबसे सही तरीका है।

Exit mobile version