Site iconSite icon AR Live News

कोरोना ओमिक्रॉन का असर : नियमित अंतरराष्ट्रीय यात्री विमानों की उड़ान 31 जनवरी तक स्थगित

dgca extends ban on scheduled international commercial passenger flights till 31 january 2022dgca extends ban on scheduled international commercial passenger flights till 31 january 2022

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। भारत में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने नियमित अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल यात्री विमानों की उड़ान को 31 जनवरी तक स्थगित करने का निर्णय किया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अब ये उड़ानें 31 जनवरी तक स्थगित रहेंगी।

इन पर लागू नहीं होगीं पाबंदियां

ये पाबंदी अंतरराष्ट्रीय कार्गो उड़ान और डीजीसीए की ओर से मंज़ूर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए लागू नहीं होगी। डीजीसीए ने ये भी स्पष्ट किया है कि कुछ अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल यात्री विमानों की उड़ान को ख़ास स्थिति में मंज़ूरी दी जा सकती है। भारत का 30 से ज़्यादा देशों के साथ एयर बबल एग्रीमेंट भी है। जिसके तहत कई देशों की उड़ानें जारी हैं।

गौरतलब है कि पहले 15 दिसंबर से सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू होने वाली थीं, लेकिन ओमिक्रॉन के भारत में बढ़ते मामलों को देखकर इस निर्णय पर रोक लगा दी गयी थी, लेकिन तारीख जारी नहीं की गयी थी। ऐसे में अब डीजीसीए ने पत्र जारी कर 31 जनवरी तक नियमित उड़ानों को स्थगित करने का फैसला लिया है।

Exit mobile version