Site iconSite icon AR Live News

अमित शाह के हाथ में है क्या, जो हमारी सरकार गिराएंगे : गहलोत

rajasthan cm ashok gehlot comment on amit shah rajasthan visitrajasthan cm ashok gehlot comment on amit shah rajasthan visit
गहलोत बोले बिना तथ्यों के बोल रहे भाजपा नेता, इसलिए चुनाव में जमानत जब्त हो गई

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जयपुर दौरे के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शाह और उनकी पार्टी पर जुबानी हमले तेज कर दिए हैं।

गहलोत ने मंगलवार को जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अमित शाह जयपुर आए थे। जयपुर में अमित शाह कह कर गए हैं कि हम सरकार नहीं गिराएंगे, सरकार 2023 तक चलनी चाहिए। इसके जवाब में गहलोत ने कहा कि उनके हाथ में है क्या गिराना?। उनके क्या हाथ में है?, उन्होंने प्रयास करके देख लिया है, फेल हो गए। राजस्थान की जनता को मैं धन्यवाद देना चाहूंगा, प्रदेशवासियों की एकता, उनका जुनून और जुनून का मैसेज हमारे विधायकगणों तक पहुंचा था। उसका परिणाम रहा कि जो इन्होंने षडय़ंत्र कर रखा था देशव्यापी वो राजस्थान में सफल नहीं हो पाया।

महंगाई के विरोध में जयपुर में होने वाली रैली को लेकर गहलोत ने कहा कि रैली की हमारी बहुत शानदार तैयारी चल रही है और रैली एक ऐतिहासिक रैली होगी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने सोच-समझकर जयपुर को चुना है। ये रैली राजस्थान में अगले चुनाव में कांग्रेस जीते उसकी शुरुआत भी होगी।

अमित शाह ने लोगों को गुमराह करने का काम किया हैं: गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा जयपुर में अमित शाह ने लोगों को गुमराह करने का काम किया हैं। मैं पिछले छह माह से देख रहा हुं, कि इनकी पार्टी के नेता बिना तर्क और बिना तथ्यों के बातें करते हैं। बीजेपी जैसी पार्टी आज देश में राज कर रही है, चुनाव में जमानत जब्त हो रही है, तीसरे-चौथे नंबर पर आ रही है, आप सोच सकते हो कि क्यों आ रही है? इसीलिए आ रही है क्योंकि इनके पास कोई तर्क नहीं, कोई तथ्य नहीं, असत्य का सहारा लेते हैं।

नाम लिए बगैर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत पर भी साधा निशाना

गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार को गिराने बीजेपी का षड्यंत्र था, जो नॉर्थ ब्लॉक में बैठकर बनाया गया था, अमित शाह के ऑफिस के अंदर, धर्मेंद्र प्रधान के घर के अंदर बनाया गया था और जो लोग उनके साथी संगी थे, उन सबकी पोल खुल गई। जो लोग इस षड्यंत्र में शामिल थे, उनमें से एक तो राजस्थान के ही थे, जिनकी आवाज तो टेप में आई थी। किस रूप में ये नेता बन गए, केंद्रीय मंत्री बन गए, राजस्थान के लोग बेचारे बाड़मेर से लगाकर पूरे पश्चिमी राजस्थान के लोग रो रहे हैं। वो तो टेप में उनकी आवाज आ चुकी है, वो नमूना देने के लिए तैयार ही नहीं होते हैं।

कोई न कोई तरीका निकालकर बचते हैं, उनको आवाज का नमूना देना चाहिए, मालूम पड़ जाएगा, पोल खुल जाएगी कि किस रूप में आपने षड्यंत्र में भाग लिया, पूरे षड्यंत्र में भाग लेने के लिए वो भी सिरमौर थे। गहलोत ने कहा कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे,उन्होंने तो मेरे ओएसडी लोकेश शर्मा पर दिल्ली में मुकदमा और कर दिया।

Exit mobile version