Site iconSite icon AR Live News

सुविवि: कला प्रेमी स्टूडेंट्स को मिली ओपन थिएटर की सौगात

खेल मंत्री चांदना बोले- कुलपति ने की है अच्छी पहल

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय परिसर में बने ओपन थिएटर का उद्घाटन शनिवार को राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने किया। हाल ही में विश्वविद्यालय परिसर में संविधान पार्क का राज्यपाल कलराज मिश्र ने उद्घाटन किया था।

 खेल मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में इस प्रकार की सुविधा विकसित करना एक अच्छी पहल हैं। कॉलेज स्टूडेंट को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अपने ही परिसर में सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सकेगा। खेल मंत्री ने कुलपति अमेरिका सिंह की सोच अनुसार इस प्रकार के नए काम होने पर खूशी भी जताई।

भारत के कुछ प्रमुख विश्वविद्यालयों में ही है ओपन थिएटर

सुविवि के कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार के ओपन थिएटर भारत के कुछ प्रमुख विश्वविद्यालयों में ही है। उदयपुर के सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय में भी यह सुविधा होने से खुले मंच पर कला, संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम और ज्यादा व्यवस्थित रूप से हो सकेंगे।

वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत, विश्वविद्यालय के डीन पीजी प्रोफेसर मदन सिंह राठौड़, विश्वविद्यालय के चीफ  प्रॉक्टर प्रो बीएल वर्मा, डॉ पीएस राजपूत, डॉ गिरिराज सिंह चौहान सहित कई छात्र भी मौजूद थे। चांदना ने एमबी मैदान पर पूर्व विधायक गजेंद्रसिंह शक्तावत की स्मृति में चल रही हॉकी प्रतियोगिता के समापन समारोह में भी भाग लिया।

Exit mobile version